नीमच। न्यायालय ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले की जमानत अर्जी खारिज कर उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए हैं। 8 नवंबर 2019 की रात होम फ्रेश पर गार्ड की नौकरी करने वाले फरियादी सरदार गुर्जर की मोटरसाइकल चोरी हो गई थी। नीमच केंट थाना पर शिकायत दर्ज की गई। बघाना पुलिस की अचारी फंटे पर वाहनों की जांच में अभियुक्त गोविंद और सह अभियुक्त अजय उर्फ शानू को उक्त चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पुलिस ने गोविंद को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसने जमानत आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने एडीपीओ मंडलोई के तर्कों से सहमत होकर गोविंद पिता किशोर लोहान निवासी पिपली चौक की जमानत अर्जी खारिज कर उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए।
