नीमच। शहर में 150 वर्ष से अधिक पुराना नीम का एक पेड़ काट दिया गया है। यह पेड़ शहर के काटजू मार्केट के पास स्थित था। संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था के रमेश मोरे ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना पर संस्था सदस्य रविवार को मौके पर पहुंचे। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा पेड़ काटकर उसे ट्रॉली में भरकर ले गए हैं। इस पर संस्था सदस्यों ने विरोध दर्ज कराते हुए कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
