प्रजापति समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएगा श्री यादे माता का जन्म उत्सव
Report By: desk | 20, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। मालवी गुजराती प्रजापति विकास समिति जिला नीमच के तत्वाधान में आगामी 26 जनवरी 2020 को रविवार को प्रातः 11:00 बजे इंदिरा  नगर मांगलिक भवन से यादें माताजी की कलश यात्रा चल समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ फूलों की वर्षा तोप के साथ ढोल बाजे घोड़े एवं यादें माता जी की झांकी के साथ निकाला जावेगा इस कार्यक्रम में प्रजापति समाज अपितु नीमच ही नहीं नीमच जिले के आसपास के गांव के समाज बंधु, पुरुष महिला एवं बच्चे की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह के साथ चल समारोह का प्रारंभ इंदिरानगर मांगलिक भवन से भगवानपुरा चौराहे से नीमच सिटी होते हुए राम चौक खेड़ी मोहल्ला रामपुरा दरवाजा जोशी मोहल्ला कोट मोहल्ला प्रताप चौक नया बाजार मोची मोहल्ला यादव मंडी होते हुए वापस अपने स्थान इंदिरा नगर मांगलिक भवन पर जाकर श्री यादे माता जी के जन्म उत्सव मनाया जावेगा,  जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्री यादे माता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण की जाएगी उसके उसके बाद अतिथियों द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा कार्यक्रम पश्चात समिति द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए सभी समाज जन का भोजन होगाl उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश प्रजापति ने दी।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |