नीमच। शहर में 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस मौके पर खेल के मैदानों में गिल्ली-डंडा खेला जाएगा। साथ ही पतंगबाजी भी होगी। प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाती है। लेकिन धार्मिक मान्यता व महत्व के हिसाब से इस बार 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। स्नान दान व व्रत का महत्व 15 जनवरी को रहेगा। लेकिन वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार 14 जनवरी से मकर संक्रांति मनाने का क्रम शुरु होगा। इसमें शहर के मैदानों में युवा, महिलाएं व हर आयु वर्ग के लोग गिल्ली-डंडा का आनंद लेंगे। आकाश में पतंग भी लहराएगी। पतंगबाजी के जरिए युवा करतब भी दिखाएंगे। मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का विशेष महत्व होता है। घर में पूजा-अर्चना कर भगवान को तिल व गुड़ का भोग लगाया जाता है। साथ ही शुभकामनाओं के साथ मेहमानों को भी तिल व गुड़ वितरित किया जाता है।
