नीमच। हम जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल हमें प्राप्त होगा। जहां गाय होती है, वहां धर्म का वास होता है और वहां कलयुग कभी नहीं आता है। प्रभु भक्ति के साथ गाय की सेवा करें तो मानव का अगला जन्म सुधर जाता है। यह बात पंडित दशरथ शर्मा ने इंदिरा नगर स्थित मांगलिक भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के दौरान रविवार को बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें जीवों को नहीं सताकर उनकी रक्षा करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने पर हमें भी पशु योनि में जन्म लेकर वैसा ही कष्ट सहन करना पड़ेगा जैसा हम उनके साथ करेंगे। गोसेवा करने से तपस्या करें तो जीवन में सुख समृद्धि आती है। अहंकार के कारण राजा भी रंक बन जाता है। टीवी पर अश्लील दृश्य का प्रसारण सनातन संस्कृति को नष्ट करने का षडयंत्र है। नारायण नाम का स्मरण करने से सभी पापों का नाश हो जाता है। पं. शर्मा ने कथा के दौरान भजनों की प्रस्तुतियां भी दी। इस दौरान नन्ने-मुन्हें बच्चों ने वराह अवतार की झांकी में प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
