स्‍वादिष्‍ट वेज बिरयानी...

सामग्री

बासमती चावल - 1 कप

देशी घी - 1/4 कप

तेल - 1/4 कप

जीरा - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ

धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

नमक - स्वादानुसार

काजू - 2 टेबल स्पून

काली मिर्च - 7-8 

बड़ी इलाइची- 2

लॉग - 5-6 

फूल गोभी कटा हुआ - 1 कप, 

हरा धनियां - 2 बारीक कटा हुआ, 

गाजर - दो तीन कटी हुई 

मटर - आधी कटोरी 

आलू -आधी कटोरी 

टमाटर -आधी कटोरी 

प्याज -आधी कटोरी 

विधि
सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छे से साफ करके काट लें और अब कुकर में देशी घी डालकर गर्म करें। फिर उसमें जीरा और खड़े मसाले डालकर भूनें और अब प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें अब उसमें कटी हुई सब्जियां,  सभी मसाले और चावल डालकर चलाएं चावलों को एक मिनट लिए चलाएं। अच्छे से मसालों में मिला दें और अब पानी डालकर कुकर बंद कर दें। एक सीटी लगाकर गैस बंद कर दें और जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तब हरा धनिया डालकर गर्मागर्म वेज बिरयानी का आनंद लें।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |