सीएए के समर्थन में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब..
Report By: | 13, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में हाथों में तिरंगा थाम कर हजारों लोग शहर की सड़कों पर उतरे। उनकी जुबां पर वंदे मातरम सहित देशभक्ति और प्रेम के नारे थे। हजारों लोगों की मौजूदगी के कारण शहर देशभक्ति और प्रेम के रंग भी दिखाई दिया। बिना अनुमति निकाली गई रैली के दौरान शहर में जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। रैली के दौरान 4 ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी रखी गई। बिल्डिंगों पर भी पुलिसकमी तैनात रहे। वे दूरबीन की मदद से निगरानी करते नजर आए। रविवार को शहर में देशभक्ति और प्रेम का रंग दिखाई दिया। रविवार दोपहर करीब 1 बजे दशहरा मैदान में लोगों का हुजूम जुटना शुरू हुआ। इसके बाद हाथों में तिरंगा थामकर हजारों लोग पैदल रैली के रूप में आगे बढ़े। वे देशभक्ति और प्रेम से अभिभूत होकर नारे लगा रहे थे। महिलाओं ने भी रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली में आगे ही आगे धर्मगुरु भी चल रहे थे। सभी लोगों ने केंद्र सरकार के फैसले को उचित बताया और इसके जल्द से जल्द लागू करने की मांग की। रैली शहर के दशहरा मैदान से जाजू बिल्डिंग, तिलक मार्ग, घंटा घर, नया बाजार, भोजू चौक, बारादरी, फव्वारा चौक, सब्जी मंडी चौराहा, कमल चौक, टैगोर मार्ग, फोर जीरो चौराहा पहुुंची, जहां हजारों लोगों ने भारत माता की आरती की। जन गण मन के बाद रैली का समापन हो गया। महिलाओं की हिस्सेदारी भी रैली में प्रभावी रही। करीब 10 हजार से अधिक लोगों की मौजूदगी के कारण जिला प्रशासन व पुलिस विभाग का अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। बिना अनुमति रैली निकाले जाने को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी की गई।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |