विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर 12 को

नीमच। अखिल भारतीय श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस, नीमच द्वारा स्व. मूलचन्द कस्तूरीदेवी एवं सुहागीबाई वीरवाल जैन की स्मृति में उनके पुत्र मदनलाल, अजीतकुमार, विमलकुमार जैन के सहयोग से विशाल निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन 12 जनवरी रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 3 बजे तक स्थानीय दिवाकर भवन, गांधी वाटिका के सामने, नीमच पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिश्नोई डेन्टल केयर, निम्बाहेड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक आरआर बिश्नोई अपनी सेवाएं देंगे। आयोजक जैन कांफ्रेंस के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल बम्ब व सचिव ज्ञानचंद बम्ब ने बताया कि इस शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ निःशुल्क दंवाइया दी जाएगी।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |