महिला पर हमला कर चुराया बकरा..
Report By: | 09, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। जावद यह घटना बुधवार दोपहर करीब 2 बजे की है। ग्राम मेड़की की एक महिला गांव के बाहर बकरियां चराने गई थी। इस दौरान पांच व्यक्ति मौका देख एक बकरा उठाकार भागने लगे। इस पर महिला बदमाशों से बकरा छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने महिला की कुल्हाड़ी छीनकर उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका ऊपरी होंठ कट गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग महिला की आवाज सुनकर उसे बचाने दौड़े, लेकिन मौके से बदमाश बकरा लेकर भागने में सफल रहे। इस दौरान सूचना मिलने पर डायल 100 पहुंची और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस द्वारा कई स्थानों पर देर शाम तक बदमाशों की तलाश जारी रही। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |