जिला अस्पताल में बढ़ी कुत्तों के हमलों में घायल लोगों की संख्या

नीमच। शहर की आबादी करीब 1 लाख 37 हजार से अधिक है। 5 किलोमीटर के दायरे में फैले शहर के 40 वार्ड में मूलभूत सुविधाएं जुटाने का दायित्व नगर पालिका परिषद नीमच का है। नगर पालिका इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 की तैयारियों में जुटी है। इसके बाद भी शहर में कुत्तों की समस्या कम नहीं हुई है। जिला अस्पताल के आंकड़ों पर निगाह दौड़ाए तो करीब 38 दिन की अवधि में 141 लोगों को कुत्तों ने काटा है। दिसंबर माह में करीब 31 दिन की अवधि में 107 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया। वहीं जनवरी माह के शुरुआती 7 दिन में 34 लोगों को कुत्तों ने काटा। वर्तमान में यह सभी लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। उन्हें रैबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। कुत्तों की इस समस्या से नागरिक बेहद परेशान है। वे इस समस्या के लिए नगर पालिका परिषद नीमच को जिम्मेदार ठहराते हैं। साथ ही जल्द समस्या से निदान की मांग कर रहे हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |