जिओ कम्पनी का टॉवर लगाने के नाम से झालसजी का प्रयास
Report By: Desk | 09, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद। जावद शहर के पड़े लिखे अधिवक्ता पंकज गाँधी को एक कॉल आया जिसका ट्रू कॉलर पर नाम आया जिओ टॉवर 03340888800 जिससे नन्दिनी नाम की युवती का कॉल आया और बोला कि सर आपके पास 500 वर्गफीट जमीन  हो तो आपकी जमीन पर हम जिओ कम्पनी टॉवर लगाना चाहते है। उसके बदले आपको 20 लाख रुपये देंगे और 15 साल तक टॉवर लगाने का अनुबंध करेंगे और मासिक 15000/- रुपये किराया भी देंगे।उसके बाद कंपनी के दीपक चौधरी नामक व्यक्ति  का कॉल 08346865607 इस नम्बर से आया और बताया कि कम्पनी ने मुझे आपकी जमीन टॉवर लगाने की जिम्मेदारी मुझे सौपी है।और आपके जिओ कम्पनी का टॉवर लगाने की लीये कंपनी ने आपकी जमीन का सिलेक्शन किया है। तो आपको ट्राई से 15 साल की एनओसी लाना होगी जोकी आपको ऑनलाइन आवेदन देना होगा। उसके लिये आपको एक फॉर्म सबमिट करना होगा। दीपक चौधरी नामके व्यक्ति ने एक लिंक h.ttp.//traiindiagov.in

भेजी उस पर फॉर्म सबमिट करने को बोला। और कहा आपको फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको 10000/- रुपये साल के हिसाब से डेढ़ लाख रुपये इस खाते A/C no. 139405500707 IFSC ICIC0001394 HARIOM VISHWAKARMA AND COM. VASAI MAHARASTRA में डालना है। एक ऐसा फॉर्मेट में छपा हुआ आया। श्री गाँधी को यह सब झालसजी लगी तो उन्होंने पड़ताल करी तो नीमच स्थित जिओ कम्पनी के ऑफिस पर सम्पर्क साधा तो उन्होंने ऐसी कोई कार्यवाही से इन्कार किया और कहा की कंपनी ऐसे कभी सम्पर्क नहीं करती तो उनके होश उड़ गये। किन्तु श्री गाँधी की सूझबूझ ओर सतर्कता से एक बडी हानी होने से बच गये। ऐसा उन्होंने आपबीती बताई ताकी अन्य लोग भी सतर्क रहें।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |