करना हो कुछ हेल्दी, तो 'पोटेटो कैप्सिकम स्लाइस' रहेगा बेस्ट

बनाने के लिऐ सामग्री :

2 लाल व पीली शिमला मिर्च,1/2 कप बारीक कटा प्याज, 5-6 उबले आलू, 1 बड़ा कप उबली मटर,1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक,1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च, कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच पिसी धनिया, 1/2 चम्मच गरम मसाला,1/2 चम्मच मिर्च पाउडर, आवश्यकतानुसार तेल।

बनाने की विधि :

शिमला मिर्च के 2-2सेमी. चौड़े स्लाइस काट लें। आलू छीलकर मैश कर लें। मटर भी मसल लें। कड़ाही में 1 चम्मच मिर्च, आलू, मटर, नमक व सभी मसाले डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब आंच से उतारकर हरा धनिया मिलाएं। इन्हें मिर्च में भरकर माइक्रोवेव में रख दें और सर्व करें।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |