चोथी बार मनाया केक काटकर Whatsapp ग्रुप का चोथा हेप्पी बर्थडे, निर्धनो को कम्बल व ऊनी वस्त्र वितरित भी किये गये
Report By: desk | 08, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

जावद । मन में जज्बा हो तो सब सम्भव है। पहली बार एसा सुनने को आया है की किसी Whatsapp ग्रुप का जन्मदिन भी लगातार मनाया जाता है। एसा ही वाक्या जिला मुख्यालय से 19 किलो मीटर दुर तहसील मुख्यालय जावद में सुनने व देखने में आया है। देश विदेश में प्रसिद्ध नीमच जिला का नम्बर वन जावद की लहर वाट्सआप ग्रुप का प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मंगलवार को ग्रुप के सभी सदस्यो के सहयोग से चौथा हेप्पी बर्थडे (जन्मदिन) सायंकाल जावद प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश चंद्र न्याति, अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय जोशी, भाविप के प्रांतिय महासचिव प्रदीप चौपडा, दिनेश शर्मा नीमच की उपस्थिति में  अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा हनुमान मंदिर तारापुर रोड के पास धुमधाम से केक काटकर, मिठाई खिलाकर, आयोजन स्थल एवं गरीब बस्तियो में तीन सौ कम्बल, ऊँनी वृस्त्र बच्चो की गर्म ड्रेसे, लेडिस, जेंस मौजे, हाथ के मौजे बाटकर मनाया गया। जावद की लहर वाट्सआप ग्रुप के एडमीन नारायण सोमानी को राजस्थानी पगडी, मोतियो की माला पहनाकर, केशरिया दुपट्टा, तिलक लगाकर सम्मान किया गया। ग्रुप एडमीन नारायण सोमानी जावद ने कहाँ है की आज से चार वर्ष पहले 7 जनवरी 2016 को नगर की विभिन्न जनसमस्या को हल करने के उद्देश से सभी वर्गो के सदस्यो को जोडकर ग्रुप बनाया गया था। जो आज तक सफल संचालन हो रहा है। शांति का पैगाम कायम हो इसके लिए समय समय पर एवं विभिन्न त्योहारो पर हम ग्रुप की सेटिंग ओनली ग्रुप एडमीन कर दिया जाता है। जावद की लहर ग्रुप में वर्तमान एक ग्रुप की अधिकतम संख्या 256 सदस्य है। ग्रुप में जुडने के लिए 1832 नाम से अधिक सदस्यो की संख्या है जो किसी प्रकार से जुडना चाहते है। पुर्व में भी ग्रुप के सभी सदस्यो के सहयोग से पहला, दुसरा, तीसरा जन्मदिन जावद में गरीब बस्तीयो में कम्बल, ऊँनी वृस्त्र वितरित करके केक काटकर मनाया गया था। इस मौके पर अधिमान्य पत्रकार कमलेश सारडा, जावद प्रेस क्लब सचिव दीपेश जोशी, निर्मल गोयल, संदीप बाफना, कन्हैयालाल वीरवाल, आशीष बैरागी, सचिन परिहार, हरीश पुरी गोस्वामी, मिथुन चंदेल, रोशन धाकड, राजेश चांडक, नोशाद अली, लाला चंदेल, योगेश बैरागी, राजकुमार जैन, आशीष अग्रवाल आदी सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यो को स्वल्पाहार भी कराया गया। संचालन संदीप बाफना ने किया। आभार विजय जोशी ने माना।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |