शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं 50 से अधिक लोग, अंतिम संस्कार में जा सकते हैं 20 लोग...

देश में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसको लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। लॉकडाउन 4.0 में आर्थिक गतिविधियों को लेकर कई तरह छूट भी दी गई है, लेकिन स्कूल, कॉलेज, सिनेमाघर, मेट्रो, हवाई सेवा आदि पर प्रतिबंध पहले की तरह जारी रखा गया है।  

इसके अलावा शादी को लेकर कहा गया है कि इस पर रोक नहीं है, लेकिन 50 से अधिक लोग शादी समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। वहीं, अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते हैं। शादी और अंतिम संस्कार को लेकर लॉकडाउन 3 के नियम को ही जारी रखा गया है। 

गृहमंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ''शादी से जुड़े समारोह का आयोजन सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करते हुए किया जा सकता है। लेकिन अधिकतम 50 मेहमानों को ही शामिल होने की अनुमति होगी।''

Twitter पर छबि देखें

अन्य ख़बरें

नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |