मंगलवार को बारिश, बर्फबारी की संभावना, बढ़ेगी ठंड..
Report By: | 22, Mar 2021
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मार्च के महीने में भी बारिश और ओले गिरने की खबरें कई राज्‍यों से आ रही हैं। इसके चलते लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। पहाड़ों पर बारिश और हिमपात तथा मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएँ चलने और कहीं-कहीं पर गर्जना के साथ ओले गिरने की संभावना 23 मार्च तक बनी रहेगी। मौसम के जानकारों का ताजा अनुमान है कि अभी इस सप्‍ताह बारिश बढ़ेगी और कई शहर इससे प्रभावित होंगे। स्‍कायमेट वेदर के अनुसार, देश के उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के पश्चिमी भागों में भी 22 मार्च से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। देश के मध्य भागों, विशेष रूप से मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में पिछले 2-3 दिनों से व्यापक प्री-मॉनसून गतिविधियाँ हो रही हैं। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंच रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी। 21 और 23 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में पृथक ओलावृष्टि हो सकती है। इसके बाद 23 तारीख को पश्चिम में, 21 मार्च को मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में मौसम बदल सकता है। अगले 3-4 दिनों के दौरान मध्य और पश्चिम भारत और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी जो कि फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

मध्य भारत में 23 मार्च से गतिविधियां बढ़ेंगी और उम्मीद है कि विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 23 और 24 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और हिमपात जबकि मैदानी राज्यों में पंजाब से लेकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र तक प्री-मॉनसून बारिश होने वाली है।

बारिश के चलते उत्तर-पश्चिम से लेकर मध्य भारत तक बढ़ते तापमान में लगाम लगेगी और 26-27 मार्च तक ठंडी हवाओं का असर रहेगा जिससे गर्मी से मार्च के आखिर तक लोगों को राहत मिलती रहेगी।


image
नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |