आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण मित्र मंडल करेगा पौधारोपण
Report By: desk | 28, Jun 2025
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मॉडल स्कूल में होगा पौधारोपण 

जावद। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे पर्यावरण मित्र मंडल द्वारा रविवार सुबह 7:30 बजे मॉडल स्कूल परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। मंडल के सदस्य परीक्षित चौहान, राजेश बट्टू जैन ने बताया कि विगत वर्षों से संगठन द्वारा लगातार जन सहयोग से दशहरा मैदान, जीवनदान बालाजी, श्मशान घाट, शासकीय कॉलेज परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए जा चुके हैं। ये पौधे अब धीरे-धीरे विशाल वृक्ष का रूप ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में मुख्य रूप से गुलमोहर, करंज, कनेर, गुड़हल, आम, नीम, बिलपत्र, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाते हैं। पर्यावरण प्रेमियों का मानना है कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे, तो मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है।

पर्यावरण मित्र मंडल ने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। आज लगाया गया एक पौधा भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी को छांव देगा, पक्षियों को आश्रय प्रदान करेगा और सभी को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराएगा। यह कार्य केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि मानवता के लिए एक अमूल्य उपहार होगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |