हनुमान जन्मोत्सव की भव्य तैयारी, शोभायात्रा व सुंदरकांड पाठ के साथ नगर होगा भगवामय

परकोटा हनुमान मंदिर

जावद। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर को भव्य बनाने के लिए मंदिर समिति एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं की बैठकों का सिलसिला जारी है। परकोटा बालाजी मंदिर समिति एवं बालाजी भक्तों की एक अहम बैठक रावला कुआं स्थित समर्थ हनुमान मंदिर में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नगर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, भव्य झांकियों एवं बैंड-बाजों के साथ नगरवासियों की भागीदारी रहेगी। आयोजन से एक दिन पूर्व, शुक्रवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन नगरवासियों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने की अपील की गई है। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाएं स्वागत सत्कार करेंगी। वहीं, मंदिर समिति की ओर से प्रसादी वितरण एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में बालाजी भक्तों ने भाग लेकर आयोजन की जिम्मेदारियों को साझा किया। यह आयोजन नगर में धार्मिक उत्साह एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बनेगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |