अभिभाषक संघ अध्यक्ष व उनके पिता हरिप्रसाद जोशी का स्वागत किया गया
नीमच। अभिभाषक संघ नीमच के चुनाव शुक्रवार को जिला न्यायालय परिसर में संपन्न हुए। मतदान सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ और दोपहर 2:00 बजे तक चला। इसके बाद 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई और लगभग 4:00 बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे:
-
अध्यक्ष: मनीष जोशी ने 219 वोट प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील जोशी को 116 मत मिले। जोशी ने 103 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
-
उपाध्यक्ष: शांतिलाल जैन ने 243 मत प्राप्त कर विजय प्राप्त की, जबकि नौशाद खान को 88 वोट मिले। जैन ने 155 मतों से जीत दर्ज की।
-
सचिव: देवेंद्र केथवास ने 122 मत प्राप्त कर सचिव पद जीता, जबकि अमित कुमार शर्मा को 109 और सुरेश कुमार सियोटा को 104 मत मिले। केथवास ने 12 मतों से जीत दर्ज की।
-
कोषाध्यक्ष: विश्वास चंदेल ने 201 वोट पाकर संदीप लोढ़ा (134 वोट) को 69 मतों के अंतर से हराया।
-
सह सचिव: मनोज कुमार प्रजापति निर्विरोध निर्वाचित हुए।
-
ग्रंथपाल: गणपतलाल शर्मा ने 128 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी एम. शरीफ मंसूरी को 98 और श्रीमती अर्चना जायसवाल को 108 मत मिले। शर्मा ने 20 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों को अभिभाषक संघ के सदस्यों एवं शहरवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।