ईरान की राजधानी तेहरान में प्लेन क्रैश, 170 यात्रियों की मौत
Report By: desk | 08, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

ईरान की राजधानी तेहरान में एक विमान हादसे में करीब 170 यात्रियों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी एएफपी मुताबिक, तेहरान में यूक्रेन का एक प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 170 यात्रियों की मौत हो गई। दरअसल, यूक्रेन का एक विमान बुधवार को तेहरान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 170 यात्री सवार थे और दस चालक दल के सदस्य थे। खबर के अनुसार विमान ने इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।     

बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना होने की आशंका है। नागरिक उड्डयन के प्रवक्ता रजा जफरजादेह ने बताया कि तेहरान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में जांच दल मौजूद है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की यूक्रेन 737-800 ने बुधवार सुबह उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद ही वह रुक गई। ईरान के इराक में अमेरिकी बलों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागने के कुछ घंटों बाद यह हादसा हुआ है। बता दें कि ईरान ने उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड जनरल कासिम सुलेमानी के अमेरिकी हवाई हमले में मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की हैं।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |