देश के अलग-अलग शहरों में दिखा सूर्य ग्रहण का नजारा


चांद के साए में सूरज, दिखने लगी 'रिंग ऑफ फायर'

2019 का सबसे बड़ा और आखिरी सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। इससे पहले इस साल 6 जनवरी और 2 जुलाई को आंशिक सूर्यग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण को देश के दक्षिणी भाग में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के हिस्सों में दिखाई दिया जबकि देश के अन्य हिस्सों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई दिया। दरअसल कहीं बादल तो कहीं साफ आसमान में सूरज पर ग्रहण का नजारा देखने को मिला।  देश के कई हिस्सों में सूर्य ग्रहण का खूबसूरत नजारा दिखना शुरू हो चुका है। इसके अलावा दुबई से भी ग्रहण की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं। यहां सूरज रिंग ऑफ फायर की तरह नजर आ रहा है। यह सूर्य ग्रहण 11.05 तक खत्म हो जाएगा।

अगला सूर्य ग्रहण भारत में 21 जून, 2020 को दिखाई देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार अवस्था का संकीर्ण पथ उत्तरी भारत से होकर गुजरेगा। देश के शेष भाग में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में दिखाई पड़ेगा।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |