प्रधानमंत्री मोदी का आज लखनऊ दौरा, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
Report By: Arvind Aada | 25, Dec 2019
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। पूरे देश में अटल जी को श्रद्धांजली दी जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

नई दिल्ली: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के संस्थापक अटल बिहारी वाजपेयी की आज 95वीं जयंती है। पूरे देश में अटल जी को श्रद्धांजली दी जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ के लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। वाजपेयी




लखनऊ लोकसभा सीट से पांच बार 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में निर्वाचित हुए थे।


केन्द्र सरकार इस मौके पर दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत कर रही है। ये योजनाएं अटल भूजल और अटल टनल नाम से शुरू की जा रही हैं। मोदी सरकार का दावा है कि इस योजना से किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। वहीं अटल टनल मनाली से लेह तक होगी। इस योजना को 2005 में ही मंजूरी मिली थी। कुल 8.8 किलोमीटर लंबी इस योजना का तकरीबन 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। दावा किया गया है कि यह विश्व की सबसे ऊंची टनल होगी।

प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विमान से दोपहर करीब 2.25 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से वह एमआई-17 हेलीकाप्टर से लामार्ट कॉलेज मैदान हेलीपैड पर 2.50 बजे  उतरेंगे। फिर सड़क मार्ग से लोकभवन जाएंगे। यहां दोपहर तीन बजे से चार बजे तक चलने वाले समारोह में वह, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण और एबीवी मेडिकल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। 

इसके बाद वो दोपहर 4.15 पर वापस लामार्ट मैदान पहुंचेंगे और एमआई 17 हेलीकाप्टर से वापस 4.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। 4.40 बजे प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

उत्तर प्रदेश और प्रांतीय राजधानी लखनऊ में नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर राजधानी का उच्च सुरक्षा क्षेत्र माने जाने वाले लोकभवन में अत्यंत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मोदी अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला भी रखेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विश्वविद्यालय के लिए 50 एकड भूमि हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |