आज का इतिहासः जब मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने की थी रेडियम की खोज

नई दिल्ली: 

21 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन 1952 में सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने थे. यही नही यह दिन विज्ञान जगत के लिए बेहद अहम रहा है. वर्ष 1898 में 21 दिसम्बर को मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे ने रेडियम की खोज की थी. खनिज का अध्ययन करते हुए जब उन्होंने उससे यूरेनियम अलग कर दिया तो पाया कि बाकी बचे हिस्से में अभी भी कोई रेडियोधर्मी तत्त्व बाकी था. उन्होंने इस तत्व को रेडियम नाम दिया. साल 1963 में इसी दिन जाने-माने फिल्म अभिनेता गोविंदा का जन्म भी हुआ था. जिन्होंने भारतीय दर्शकों का लंबे अरसे तक मनोरंजन किया. 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |