जमीयत उलेमा ए हिंद की धमकी, कहा- CAA वापस नहीं लिया तो अमित शाह को कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर कदम नहीं रखने देंगे

57 पुलिसकर्मियों को गोलियां लगीं
CAA के खिलाफ यूपी में शनिवार को और हिंसा हुई इसके अलावा कानपुर-रामपुर में भीड़ ने आगजनी की और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई, फलस्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार से हिंसा में अब तक कम से कम 16 लोग मारे जा चुके हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस ने कहा कि हिंसा की वारदात में 260 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनमें से 57 को गोलियां लगी हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने कानपुर में यतीमखाना पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान जबरदस्त पथराव भी हुआ जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए.  

कोलकाता : 

पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रदेश अध्यक्ष सिद्दिकउल्ला चौधरी ने रविवार को धमकी दी कि अगर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को फौरन वापस नहीं लिया गया तो जब भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां के दौरे पर आयेंगे तब उन्हें हवाई अड्डे से बाहर कदम नहीं रखने दिया जाएगा. चौधरी ने कहा कि यह विवादित कानून मानवता और देश में ‘‘बरसों से रह रहे'' नागरिकों के खिलाफ है. सीएए के विरोध में जमीयत-ए-हिंद की रैली में उन्होंने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो हमलोग उन्हें (शाह को) शहर के हवाईअड्डे के बाहर कदम नहीं रखने देंगे. उन्हें रोकने के लिए हमलोग एक लाख लोग को वहां जमा कर सकते हैं. ''राज्य के पुस्तकालय सेवा मंत्री ने दावा किया कि संगठन का प्रदर्शन लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण होगा. 





उन्होंने कहा, ‘‘हमलोग हिंसक प्रदर्शनों में यकीन नहीं करते हैं लेकिन निश्चित रूप से हमलोग सीएए और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का जी जान से विरोध करेंगे.''मंत्री ने कहा कि भाजपा को लोगों ने पहले ही नकार दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘कोलकाता समेत देश भर में हो रहे प्रदर्शनों को देखें.''चौधरी ने रानी रासमोनी एवेन्यू में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘56 इंच के सीने'' ने देश के लोगों को निराश किया है क्योंकि वह ‘‘नफरत और विभाजन की राजनीति'' कर रहे हैं. रैली में वक्ताओं ने सीएए और एनआरसी के विरोध में सड़कों पर उतरने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा किया. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |