लावारिस बैग से निकला 29 किलो डोडाचूरा मामला दर्ज..
Report By: | 10, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) ने रेलवे स्टेशन परिसर से 29 किलो डोडाूचरा बरामद किया है। जीआरपी थाना प्रभारी रमेश मालवीय ने बताया कि शनिवार को नीमच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 2 लावारिस बैग पड़े होने की सूचना पर एएसआई सत्येश शर्मा को मय बल के साथ भेजा था। सभी यात्रियों ने बैग के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही। इस पर एएसआई शर्मा ने यात्रियों को पंच बनाकर बैग की तलाश की। इस दौरान लावारिस बैग से 29 किलो डोडाूचरा निकला। जीआरपी ने मौका पंचनामा बनाकर डोडाचूरा को जब्त किया। साथ ही अज्ञात आरोपित के विरुद्ध एनडीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया। जब्त किए गए डोडाचूरा की कीमत 29 हजार रुपए आंकी गई है। 



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |