CAA के विरोध में BJP पार्षद ने दिया इस्तीफा, कहा- पार्टी वास्तविक मुद्दों से दूर
Report By: desk | 08, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पार्षद ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

बीजेपी पार्षद उस्मान पटेल ने बताया कि उन्‍होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी वास्तविक मुद्दों से दूर हो गई है। वह केवल सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। जीडीपी नीचे जा रही है और मुद्रास्फीति बढ़ रही है लेकिन पार्टी ऐसे कानून ला रही है जो सभी धर्मों के लोगों के बीच दरार पैदा कर रहा है। 

नगर के खजराना क्षेत्र से पार्षद उस्मान पटेल ने भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण को अपना इस्तीफा सौप दिया। उन्होंने कहा कि वे सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हैं। इसी के विरोध उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

बीजेपी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होना का और छोड़ना का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पटेल पार्टी के वरिष्ठ नेता थे, दुर्भाग्य है कि वे देशहित में बने कानून को समझ नही सके।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |