जावद पुलिस ने गुरूद्वारे के पास पकड़ा डोडाचुरा...

जावद। जावद क्षेत्र में डोडा-चूरा की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है, पिछले कई दिनों से लगातार कई तस्कर पकड़ा रहे हैं। घटना जावद के अठाना—तारापुर मार्ग की है पुलिस ने गुरूद्वारा जावद हनुमान मंदिर के पास अवैध तरीके से अल्टो कार मे डोडाचुरा ले जा रहे तीन आरोपियो को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि बिना नम्बर की अल्टो कार से नंदलाल पिता रामेश्वर रेवारी, पंकज पिता भेरूलाल रेवारी निवासी असावरा की ढाणी, आवरीमाता के पास व मुकेश पिता भागीरथ मेवासा की ढाणी अरणावदा को कनेरा से अवैध रूप से बिना नम्बर की अल्टो कार मे 10 किलो डोडाचुरा कट्टे मे भर कर ले जा रहे थे उनको पकड़कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |