नयागांव। नायगाव के समीप निंबाहेड़ा क्षेत्र के जलिया चेक पोस्ट पर बीती देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमे तीन लोगों की अकाल मौत हो गईं, बताया जा रहा है कि ये महाराष्ट्र से राजस्थान भ्रमण पर आए तीन लोगों की इस हादसे उस वक्त मोत हो गई, जब अर्टिका गाड़ी जलिया चेक पोस्ट के समीप खड़ी आयशर गाड़ी के पीछे जा घुसी जिसके चलते अर्टिका बुरी तरह शतिग्रस्त हुई और उसमे बैठे तीन लोगो की मोके पर ही मौत हो गई जिनकी लाश तक को बड़ी मुश्किल से जेसीबी की मदद से कार को काट कर निकलना पड़ा हादसे की जानकारी मिलते ही मोके पर पुलिसकर्मी भी पहुंची और अपनी जानकारी में जुटे है।
