नीमच। बस स्टैंड पर गुरूवार को सवारी बैठाने की बात को लेकर जोरदार विवाद हो गया। इस दौरान बस स्टैंड पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे बस स्टैंड पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत किया। साथ ही दोनो पक्षों को कैंट थाने ले जाया गया। उपरोक्त मामले में रॉयल बस के कंडक्टर ने बताया कि रॉयल बस पहले अपने नंबर पर खड़ी हुइ थी, जिस की सवारी उतार कर कोठारी बस के कर्मचारी द्वारा अपनी बस में बिठाया जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों बस संचालक के बीच बहस हो गई। कोठारी बस के संचालक जीजा नाम का व्यक्ति ने अयूब के साथ मारपीट की। दोनों पक्षो की रिपोर्ट पुलिस ने जांच में ली है।
