नीमच। नीमच मे पिछलें दिनों मोटरसाईकिल चोरी की घटना काफी बड़नें लगी। जिसके बाद पुलिस नें शिकायत पर मामलें की जांच शुरू की, इस पर पुलिस को बुधवार को बडीं सफलता हाथ लगी है । केंट थाना टीआई अजय सारवान और टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाही करतें हुई बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी, इस दौरान पुलिस ने बदमाशों द्वारा चोरी की गई 12 बाइक जब्त की, साथ पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, पूरें मामलें का खुलासा केंट थाना टीआई अजय सारवान ने किया है । पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें विष्णु पिता बाबूलाल उम्र 36 साल निवासी कुकड़ेश्वर, बसंती लाल बंजारा उम्र 37 साल निवासी सांगरिया खेड़ी थाना कुकड़ेश्वर, शांतिलाल पिता ख्यालीराम पाटीदार उम्र 60 साल निवासी घुमाना थाना छोटी सादड़ी राजस्थान, रंगलाल पिता बोथलाल मेघवाल उम्र 30 साल और गजेंद्र पिता प्रेमसुख अग्रवाल उम्र 31 साल निवासी छोटी सादड़ी को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही मे थाना नीमच कैंट थानें के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका रही, कार्रवाही के दौरान टीम में उप निरीक्षक के.एस सिसोदिया, उपनिरीक्षक कैलाश किराने, सहायक उपनिरीक्षक कैलाश सोलंकी, सनि बीएल चौहान, लक्ष्मण राठौर, प्रधान आरक्षक कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान, प्रधान आरक्षक मनोज यादव, आरक्षक अजीत सिंह, आरक्षक लक्की शुक्ला, आरक्षक राजमल पाटीदार, आरक्षण आदित्य गौड, आरक्षक गिरधारीलाल और आरक्षक राजू पाटिल की अहम भूमिका रही है।
