बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया...
Report By: | 06, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। जिले के नजदीक महू-नसीराबाद हाई-वे पर बुधवार को श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन का अमला कार्रवाई के लिए निकला। हाई-वे पर मनासा रोड से भाटखेड़ा फंटे तक होटल और ढाबों की जांच की गई। टीम ने बरखेड़ा हाड़ा फोरलेन पर न्यू राजस्थानी होटल की जांच की और वहां से करीब 13 साल के एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इस दौरान होटल के संचालक ग्राम दौलतपुरा प्रथम तहसील विजय नगर जिला अजमेर के सौराज चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। शहर में इंदिरा नगर भगवानपुरा चौराहा स्थित श्री नाकोड़ा स्वीट्स पर श्रम विभाग की अनुमति के बिना कुमार श्रमिक को कार्य पर रखने के आरोप में संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अन्य स्थानों पर जांच और निरीक्षण किया गया।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |