कक्षा नौंवीं के लिए प्रवेश परीक्षा

नीमच। जिले के नवोदय विद्यालय की कक्षा नौंवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय रामपुरा के प्राचार्य एसके महापात्रा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व परीक्षा रामपुरा के तीन केंद्रों पर 8 फरवरी को होगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12ः30 बजे तक रहेगा। प्राचार्य ने अभिभावकों से विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर करीब एक घंटा पूर्व भेजने का अनुरोध किया है। ताकि वे प्रवेश पत्र के साथ केंद्र पर परीक्षा के लिए प्रवेश कर सकें ।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |