बेटे की शादी करने नीमच आई महिला की लाश मिली...
Report By: | 04, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। होटल राज पैलेस में निर्माणाधीन लिफ्ट के गड्ढे में गिरने से निम्बाहेड़ा की एक महिला की मौत हो गई। वह बेटे की शादी के लिए नीमच आई थी। इस घटना के बाद खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस ने महिला के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की शुरुआती जांच में होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। जांच अधिकारी एसआई बारिया ने बताया कि भराड़िया मिष्ठान भंडार निम्बाहेड़ा की अनुराधा पति देवकिशन माहेश्वरी (47) के बेटे यश (24) की 4 फरवरी को शादी है। माहेश्वरी परिवार 2 फरवरी की रात को रेलवे स्टेशन के समीप किलेश्वर रोड पर होटल राज पैलेस में आया था। 3 फरवरी की सुबह अनुराधा माहेश्वरी का शव लिफ्ट के गड्ढे में मिला। बारिया के अनुसार संभवतः महिला की मौत पानी से भरे गड्ढे में गिरने और सिर में चोट आने की वजह से होने का अनुमान है। वास्तविक कारण पीएम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। शुरुआती जांच में निर्माणाधीन लिफ्ट में हादसा होने के पीछे होटल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |