कार की टक्कर से बाइक सवार घायल...

नीमच। कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया है। जिला अस्पताल नीमच में हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया, घटना रविवार दोपहर की है। डीकेन चौकी क्षेत्र के ग्राम चिरमीखेड़ा निवासी राय सिंह पिता गोरी सिंह बंजारा (25) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वो घायल हो गया जिसे डायल 100 द्वारा जिला अस्पताल नीमच लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |