नीमच। नीमच शहर के राज पैलेस होटल में सुबह एक महिला की लाश मिलने से सनसनी सी फेल गई । महिला की लाश होटल के बेसमेंट में संदिग्ध हालत में मिली है जिसे लेकर पुलिस जाँच में भी जुट गई है। एक दिन बाद ही महिला के बेटे यश की शादी है और शादी के लिए ही वे निम्बाहेड़ा से होटल में आये हुवे थे जहा आज कई कार्यक्रम होने थे लेकिन अब परिवार ही मातम में डूब गया है । पुलिस और परिवारजनों ने बताया की आज सुबह कुछ मेहमानो के आने की खबर के चलते मृतक महिला अनुराधा माहेश्वरी उन्हें लेने रूम से निकली थी और जब वो देर तक वापस नहीं आई तो उन्हें परिजन ढूंढने लगे तब पता चला की वे मृत अवस्था में बेसमेंट में पड़ी है जिसके बाद पुलिस को सुचना दी गई और अधिकारी मोके पर पहुंचे जहा जाँच की जा रही है। पुरे मामले में हत्या की आशंका परिजन बता रहे है जबकि पुलिस हादसे और हत्या दोनों की सम्भावनाओ पर काम कर रही है क्योकि मृतक महिला के रूम के सामने से होकर एक रास्ता निर्माणाधीन लिफ्ट तक जाता है और उसी लिफ्ट के निचे के गड़े में महिला का शव मिला है पुलिस होटल संचालक सहित कर्मचारियों से भी पुरे मामले में पूछताछ कर रही है।
