रेल लाइन प्रोजेक्ट मंजूरी मिलने के तीन साल बाद भी नहीं मिली रफ्तार
Report By: | 01, Feb 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। नीमच-बड़ी सादड़ी रेल लाइन प्रोजेक्ट को साल 2017 में मंजूरी मिली। करीब तीन साल बीतने के बाद भी रेल लाइन प्रोजेक्ट धरातल पर नहीं आ सका। न ही रेल लाइन प्रोजेक्ट का कोई कार्य शुरू हो सका। इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द गति दिलाने की दिशा में नीमच-मंदसौर के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद निरंतर जुटे हैं। केंद्र सरकार के 2020-2021 के बजट से काफी उम्मीद है। नीमच-बड़ी सादड़ी रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में दो बार राशि मंजूर की गई, लेकिन यह राशि नहीं मिली। इस कारण कार्यों को अधिक गति नहीं दी जा सकी। सबसे पहले रेलवे ने रेल लाइन के लिए 4 अरब 95 करोड़ 18 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी। यह तकनीकी विकास कार्यों के लिए प्रदान की गई, लेकिन राशि नहीं मिली। वहीं पिछले बजट में महज 10 करोड़ रुपए की राशि रेल लाइन के लिए दी गई। इस राशि से रेल लाइन के लिए सर्वे किया जाना प्रस्तावित था। रतलाम रेल मंडल के अधिकारियों की मॉनीटरिंग में भी यह कार्य अधूरा है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |