बैंक हड़ताल से 275 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित..

नीमच। बैंक कर्मचारियों के वेतन समझौते और अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर अभी केवल दो दिनों की बैंक हड़ताल की जा रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर आगे भी हड़ताल प्रदर्शन जारी रहेगा। यह बात यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस जिलाध्यक्ष किशोर जेवरिया ने कही। वे राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रदर्शन के दौरान कमल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने शुक्रवार को बोल रहे थे। यूनियंस सचिव सतीश भटनागर सहित अन्य पदाधिकारियों और बैंककर्मियों ने भी संबोधित किया। शुक्रवार को हड़ताल के पहले दिन जिले के 27 सार्वजनिक और 10 निजी बैंकों सहित कुल 37 बैंकों के सैकड़ों अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। यह हड़ताल 1 फरवरी को भी जारी रहेगी। यूनियंस पदाधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद भी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकलने पर मार्च माह में तीन दिन और हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |