डीकेन। आखिर प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जाग ही गया। प्रशासन जेसीबी, ट्रैक्टर सहित प्रशासनिक अमला डीकेन मे अतिक्रमण हटाने पंहुच गया है। सीएम कमलनाथ के निर्देशों पर भू माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर नीमच जिले में किस तरीके से पलीता लगाया गया इसका उदाहरण डिकेन मे शासकीय भूमि पर बनी 11 दुकानों के अवैध निर्माण को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय में बैठे डिकेन के पूर्व पार्षद ओमप्रकाश पाटीदार व उनकी पत्नी का मामला सामने आने के बाद पता चला। दो दिन तक धरना प्रदर्शन के बाद आखिरकार प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा और आज सुबह अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जावद एसडीएम तहसीलदार सहित पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और जेसीबी व ट्रैक्टर की सहायता से अवैध अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू हुआ। ज्ञात हो कि शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का यह कोई पहला मामला नहीं है इसके अलावा भी नीमच जिले में कई शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण है और करोड़ों की भूमि माफियाओं के कब्जे में है लेकिन प्रशासन कि कार्रवाई नहीं करने की वजह से अब आम जनों को इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है।
डीकेन मे है कई जगह अतिक्रमण— सूत्र बता रहे है कि नगर मे अब यह चर्चा चल रही है कि डीकेन मे कई जगह अतिक्रमण है लोगो ने तो चारागह की जमीन को भी नही छोड़ा है। प्रशासन उनको भी ध्वस्त करता है या यही इतिश्री कर देता है अब देखना है कि प्रशासन की अतिक्रमण हटाओ मुहिम लगातार जारी रहती है या नही ?
