2.230 किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार..

नीमच। नारकोटिक्स विंग नीमच ने बताया कि मुखबिर सूचना पर यह कार्रवाई मंगलवार को हुई है। एसआई मोहम्मद रऊफ खान व टीम ने रतलाम के ताल थाना क्षेत्र के ग्राम भूतिया फंटे के बीच ताल-आलोट रोड से दो बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की। उनके कब्जे से 2 किलो 230 ग्राम अफीम पाई गई। जिसकी कीमत करीब 4 लाख 46 हजार रुपए से अधिक है। इस पर बाइक सवार नारायणसिंह पिता भारतसिंह सोलंकी (35) और राजाराम पिता भेरुलाल धोबी (41) दोनों निवासी ग्राम रणायरा थाना ताल (रतलाम) को गिरफ्तार किया गया। अफीम तस्करी में प्रयुक्त बाइक (आरजे-17/एसएन-8005) को भी जब्त किया गया है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की अफीम लाने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |