छुरे के साथ युवक पकड़ाया..

नीमच। पुलिस ने छुरे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। केंट पुलिस के अनुसार मुखबिर के आधार पर बुधवार को सब्जी मंडी नीमच से एक युवक से पूछताछ की गई। इस दौरान वह भागने लगा तो उसे पकड़कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक छुरा पाया गया। इस पर छुरे को जब्त कर युवक विशाल पिता राधेश्याम गुर्जर (20) निवासी चीताखेड़ा रोड गांधी नगर थाना जीरन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |