60 वर्षीय अफीम तस्कर को 10 वर्ष की सश्रम कैद..

नीमच। 20 जनवरी 2013 को मुखबिर की सूचना के आधार पर रामपुरा थाने के एसआई चंद्रकांत सिंह परिहार ने मय फोर्स के साथ खेतपालिया फंटा पहुंचकर नाकाबंदी की। इस दौरान कैलाश पिता फूलचंद पाटीदार 60 वर्षीय की तलाशी ली तो घुटने के ऊपर एंकेलेट (नीकेप) में छुपाकर रखी दो प्लॉस्टिक की थैलियों में कुल 1200 ग्राम अफीम मिली। इस पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय ने आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |