जावद । देश एवं प्रदेश के साथ-साथ जावद मे भी 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा, परम्परागत् हर्षोउल्लास एंव राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुगनाबाई अहीर व एसडीएम ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन एसडीएम दीपक चौहान द्वारा किया गया।
समारोह में बैण्ड की मधुर धुन के साथ मार्चपास्ट परेड विद्यार्थीयो द्वारा की गई। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति शासकीय व अशासकीय स्कूलो बच्चो द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। समारोह मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय कर्मचारीयो का सम्मान व जावद के प्रतिभावन छात्र—छात्राओ का सम्मान भी किया गया।
समारोह में जिला तहसीलदार सुधाकर राव तिवारी, जनपद सीईओ अर्पित गुप्ता, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार अहीर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरणमल अहीर, प्राचार्य देवीलाल अहीर, मुकेश जैन, अब्बासअली बोहरा, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश ग्वाला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन गोखरू, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांतिलाल बग्गड़, भाजपा नेता संजीव शर्मा, मुकेश चौपड़ा सहित पत्रकार, पार्षदगण एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे।
