जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया
Report By: desk | 26, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच ।  देश एंव प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण नीमच जिले मे भी 26 जनवरी 2020 गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा, परम्परागत् हर्षोउल्लास एंव राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर जिले के विभिन्न शासकीय अर्द्धशासकीय कार्यालयों संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित कर ध्वजारोहण किया गया। जिला मुख्यालय नीमच पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री अजयसिंह गंगवार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन किया। शा.बा.उ.मा.वि.क्रं.-2 नीमच में आयोजित समारोह में कलेक्टर श्री गंगवार ने जिला पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के साथ खुली सफेद जीप्सी पर सवार होकर आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। आकाश में शांति के प्रतिक सफेद कपोत एंव रंग बिरंगे गुब्बारे भी छोडे गये।

    समारोह में सी.आर.पी.एफ. के पुलिसबल के बैण्ड की मधुर धुन के साथ तीन हर्ष फायर किए गये तथा परेड कमाण्डर सुबेदार श्री मोहन भर्रावत, उपकमाण्डर सुबेदार श्री धर्मेन्द्रग सिंह गौर के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने सलामी दी। इस आकर्षक भव्यपरेड में सबसे आगे सी.आर.पी.एफ. की टुकडी उपनिरीक्षक श्री जी.एस.शर्मा के नेतृत्व में चल रही थी। उसके बाद क्रमशः श्री आर.एस.नेगी के नेतृत्व में एस.ए.एफ.की टुकडी, उपनिरीक्षक सुश्री रंजना डाबर के नेतृत्व में जिला पुलिस बल की टुकडी, उप निरीक्षक सुश्री शशीकला चौहान के नेतृत्वव में जिला महिला पुलिस बल की टुकडी, प्लाटून कमाडेट श्री कमलेशसिंह हाडा के नेतृत्व में नगर सेना की टुकडी, श्री अशोकदास बैरागी के नेतृत्वू में वन विभाग की प्लाकटून, एवं श्री नीतेश नागदा के नेतृत्व में एन.सी.सी. सिनीयर की टुकडी ने भव्य परेड प्रस्तुत की। 

       परेड में दूसरे समूह में श्री यश मोहर के नेतृत्व में उत्कृेष्टे विद्यालय स्कानउट दल, श्री हनुमंत जायसवार के नेतृत्वस में शा.मा.वि. नीमच केंट के रेडक्रास दल, प्रार्थना राठौर के नेतृत्व  में शा.क.मा.उ.मा.वि. नीमच केंट के स्काशउट दल, सुश्री कृष्णाे भाटी के नेतृत्वन में शा.बा.उ.मा.वि. नीमच सिटी के रेडक्रास दल, श्री अनमोल यादव के नेतृत्व में शौर्या दल के प्लाटून नेहा मेघवाल के नेतृत्वर में स्टूंडेंट पुलिस केडेट की टुकडी, सुश्री संजना शर्मा के नेतृत्वे में एन.सी.सी. यूनियर की टुकडी ने, सूबेदार श्री एम.एल.कालानी के नेतृत्व में सीआरपीएफ के बैण्ड द्वारा बजाई गई मधुर राष्ट्रीय धुन के साथ कदम से कदम मिलाकर आकर्षक परेड प्रस्तुत की ।   

     समारोह में कलेक्टर श्री अजयसिंह गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर ने जिला प्रशासन की ओर से द्वितीय विश्ववयुद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों एंव उनके आश्रितों को शाल एंव श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।   

  

विभिन्न क्षैत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए 152 अधिकारी कर्मचारियों, खिलाडियों, पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरूस्कृत किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक पी.टी.प्रदर्शन किया गया। हेमन्त् मूख बधिर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से औत प्रौत देश रंगीला-रंगीला...... ,की प्रस्तुति दी। स्प्रींागवुड स्कूशल की प्रस्तुओति बालिका सुरक्षा पर आधारित प्रस्तुंति,  शा.उ.मा.वि.नीमच सिटी की प्रस्तुति तेरी मिट्टी में मिल जावा गुल बनके....... एवं अल्फात स्कूल की प्रस्तुति कर हर मैदान फतेह......... एवं शा.क.उ.मा.नीमच सिटी की विशेष पुलिस केडेट की प्रस्तुधति मेरा कर्मा तु, मेरा धर्मा तु..... को भी उपस्थितजनों के खूब सराहा। विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। 

     झांकियों में आदिम जाति कल्याण विभाग एवं कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, लोक स्वा .यांत्रिकी विभाग की झांकी को व्दितीय एवं नगरपालिका नीमच की झांकी को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। 

      मार्चपास्ट परेड के लिए प्रथम समूह में एस.ए.एफ.के प्लाटून को प्रथम, जिला महिला पुलिस बल के प्लाटून को द्वितीय एवं एन.एन.सी.सीनियर के प्लाटून को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। मार्च पास्ट परेड के द्वितीय समूह में रेडक्रास दल शा.उ.मा.वि.नीमच केंट को प्रथम, शा.मा.वि. क्र.-2  नीमच केंट को प्रथम, शौर्या दल की प्लासटून को द्वितीय पुरूस्कार तथा एन.सी.सी.जुनियर को तृतीय पुरूस्कार प्रदान किया गया। सांस्कृोतिक कार्यक्रमों में स्प्रिंगवुड स्कू ल को प्रथम, शा.क.उ.मा.वि.नीमच नगर व अल्फा् स्कूकल की प्रस्तुपति को संयुक्तप रूप से व्दितीय एवं स्पे.शन पुलिस केडेट प्रस्तु ति को तृतीय पुरस्काार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय जोशी, श्रीमती मंजुला धीर एंव एनडीएस श्री बी.आर.उपाध्याय द्वारा किया गया ।

    समारोह के प्रारम्भ में कलेक्टर श्री अजयसिंह गंगवार, पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर, विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पचक्र चढाकर पुष्पां जली अर्पित की।     

      समारोह में माननीय न्याीयाधीशगण, विधायक श्री दिलिप सिंह परिहार, जनपद अध्यक्ष श्री जगदीश गुर्जर, जनपद के पूर्व अध्यधक्ष श्री उमरावसिंह गुर्जर,श्री सत्यधनारायण पाटीदार, श्री हेमन्ती हरित, श्री मनोहर गुर्जर, श्री ओमशर्मा, श्री विमल शर्मा, श्री देवेन्द्र् परिहार, श्री भगत वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, वनमण्डिलधिकारी श्री क्षितिज कुमार, अपर कलेक्टर श्री विनय कुमार धोका, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भव्या् मित्तरल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा, पत्रकार, पार्षद एंव गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षकगण उपस्थित थे। 



नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |