तलवार से हमले करने वाले को जेल भेजा
Report By: | 25, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

नीमच। जमीन विवाद में तलवार से हमले के एक आरोपित की जमानत खारिज कर न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। घटना 30 मई 2019 को सुबह करीब 10ः30 बजे जीरन थाना क्षेत्र के ग्राम केरी में हुई थी। फरियादी भगतसिंह सुबह करीब 10 बजे खेत से घर आ रहे थे तभी जोड़ा बाऊजी के स्थान के पास रास्ते में आरोपित लालसिंह, विनोदसिंह, तूफानसिंह और प्यारसिंह ने रास्ता रोककर फरियादी को धमकाते हुए लालसिंह ने तलवार से हमला कर दिया। इसमें फरियादी की अंगुलियां कट गईं। मौके पर विवाद और चिल्ला-पुकार सुनकर फरियादी के भाई सरदारसिंह और उमरावसिंह पहुंचे और उन्होंने बीच-बचाव किया। विवाद के दौरान लालसिंह ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद जीरन पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार लालसिंह पिता प्यारसिंह सौंधिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित की ओर से न्यायालय के समक्ष जमानत आवेदन प्रस्तुत किया गया। अभियोजन पक्ष की और से एडीपीओ विवेक सोमानी ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए जमानत आवेदन का विरोध किया। अभियोजन पक्ष के तर्कों से सहमत होकर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नीमच एमए देहलवी ने ग्राम केरी के आरोपित लालसिंह सौंधिया का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया। साथ ही उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |