सुखानंद धाम पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान..
Report By: | 25, Jan 2020
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़े

अठाना। नगर से 12 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध सुखानंद धाम तीर्थ पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है। मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शुक्रवार को सुखानंद धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पूजा का यह क्रम अलसुबह से दिनभर चलता रहा। प्रशासनिक अव्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गंगा गुफा में बिजली नहीं होने से कई श्रद्धालु गिर पड़े। सुखानंद धाम की स्ट्रीट लाइट का बिल 21 हजार रुपए से अधिक का बकाया होने पर विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। चार दिनों से कनेक्शन काटे जाने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं किया गया है। अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने अव्यवस्था के बीच में भगवान का अभिषेक व पूजा-अर्चना की।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |