नीमच। मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार द्वारा शुद्ध के खिलाफ युद्ध एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान मे हो रही भारी अनियमितताओ एवं छोटे व्यापारीयो ओर गरीबो के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर परेशान किया जा रहा है एवं भूमाफियाओ को नजरअंदाज कर प्रदेश में फेल रहे भारी भ्रष्टाचार, किसानों की ऋण माफी मे देरी, फसल बीमा, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता आदि सभी वचनों को भुला कर क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की हो रही उपेक्षा एवं हारे हुए उम्मीदवारों को शाशन एवं प्रशासन द्वारा मिल रही अहमियत के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा 24 जनवरी शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे नीमच कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाकर विरोध प्रकट किया जाएगा। जिसमें जिले के भाजपा मंडल के समस्त कार्यकर्ता, समस्त मोर्चा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी आवाज बुलंद करे। उक्त जानकारी जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू द्वारा दी गई।
