मिर्ची पाउडर और नमकीन के नमूने अमानक

नीमच। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिर्ची पाउडर व नमकीन के नमूने अवमानक आने पर संबंधित व्यापारी को नोटिस जारी किया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू सोलंकी ने बताया कि सितंबर माह में कुकड़ेश्वर की श्री साईं कृपा नमकीन भंडार से मिलावट की आशंका में मिर्ची पाउडर व नमकीन के नमूने लिए थे। नमूनों को सील बंद कर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजा था। जहां से नमूनों की जांच रिपोर्ट आई है। जांच रिपोर्ट में मिर्ची पाउडर व नमकीन अवमानक पाया गया। इस पर संबंधित व्यापारी मनीष कुमार पोरवाल को नोटिस जारी किया गया है। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |