नीमच। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नीमच में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जनपद पंचायत नीमच की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. मॉरिषा शिंदे ने बताया कि नीमच में 1 फरवरी को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन के लिए प्रत्येक सचिव व सरपंच को अपनी-अपनी पंचायत क्षेत्र से 5-5 पात्र कन्याओं के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप में सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ 29 जनवरी तक प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। इस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का सहयोग भी लिया जाएगा। शासन द्वारा कन्या विवाह योजना के तहत 48 हजार रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। उपखंड नीमच के तहत आने वाली निकायों के भी आवेदन पत्र सम्मिलित किए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र नीमच व जीरन क्षेत्र के आवेदन पत्र संबंधित नगरीय निकाय को व ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन पत्र ग्राम पंचायत के माध्यम से जनपद पंचायत नीमच में प्रस्तुत किए जाएंगे।
