नीमच। दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 13 जनवरी 2020 को एक नवविवाहिता दीपिका उर्फ दीपा पति लखन जाटव (25) ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला ने जांच की। इस दौरान दीपिका की ऑडियो क्लीप पुलिस को मिली। इसकी जांच कराने और अनुसंधान के बाद पुलिस ने बुधवार को दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज कर ससुराल पक्ष के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में पति लखन जाटव, ससुर घनश्याम जाटव, पति का भाई नरेंद्र और सास मीना बाई और मंजूबाई पति नरेंद्र शामिल हैं। पांचों आरोपितों को बुधवार को न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
