अजवाईन और जीरा की सैंपलिंग...

नीमच। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मंगलवार को चीताखेड़ा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई हुई। इस दौरान अवमानक और मिथ्या छाप की आशंका में पैकिंग अजवाईन और जीरा की सैंपलिंग की गई। बताया जा रहा है कि कार्रवाई की खबर जैसे ही गांव में फैली घड़ाघड़ खाद्य पदार्थ विक्रेताओं ने दुकानों के शटर गिरा दिए थे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चीताखेड़ा के चांदनी चौक स्थित लक्की ट्रेडर्स का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान किराना दुकान से स्योर स्पाईसिस अजवाइन एवं नेचरल स्पाईसिस जीरा की सैंपलिंग की। कार्रवाई के दौरान लक्की ट्रेडर्स के संचालक कमलेन जैन न तो फूड सेफ्टी लायसेंस दिखा पाए और न ही अजवाईन और जीरा की खरीदी के बिल दिखा पाए। दोनों खाघ पदार्थो के लेबल पर निर्माता के पूर्ण पते व आवश्यक जानकारी अंकित नहीं पाई गई। दोनों सैंपल को जांच के लिए स्टेट लेब भेजा जाएगा। 


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |