सिलेंडर फटने से जला गुमटी का सामान...

मनासा। गैस सिलेंडर फटने से एक गुमटी में रखा सामान जल गया। घटना सोमवार रात 11ः30 बजे की बताई जाती है। मनासा विकासखंड के ग्राम रावतपुरा में बस स्टैंड पर गांव के ही दिनेश पिता कि शनलाल कीर गुमटी में किराने की दुकान संचालित करते थे। साथ ही चाय की गुमटी भी चलाते थे। सोमवार शाम को दिनेश कीर का भाई गुमटी बंद कर घर गया और रात में सो गया। इसी दौरान रात करीब 11 बजे तक उन्हें सूचना मिली कि गुमटी में आग लग गई। कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर भी फट गया। घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे, लेकिन आग की विकरालता के कारण कोई भी मौके पर आग को काबू कर पाने में सफल नहीं रहा। आग के कारण दुकान में रखा पूरा सामान जलकर और बिखरकर नष्ट हो गया। घटना के संबंध में दिनेश कीर ने बताया कि पहले गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी। इसके बाद सिलेंडर में विस्फोट हो गया। लगभग करीब 1 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। मामले में मनासा थाना पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।


नीमच खबर मे आपका स्वागत है। समाचार एवं विज्ञापन के लिऐ सम्पर्क करे— 9425108412, 9425108292 व khabarmp.in@gmail.com पर ईमेल करे या आप हमारे मिनु मे जाकर न्यूज़ अपलोड (Upload News) पर क्लिक करे व डायरेक्ट समाचार अपलोड करे व हमे उसका स्क्रीनशॉट भेजे |